Pradhanmantri Fasal Bima Yojana Status Check : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों की फसल का बीमा किया जाता है। जिन किसानों ने बैंक से किसान क्रेडिट कर ले रखा होता है, उन किसानों की फसलों का बीमा बैंक खुद से ही कर देते है। यदि अपने फसल बीमा के लिए आवेदन किया है और आप स्टेटस चेक करना चाहते है की आपकी फसल का बीमा बैंक के द्वारा किया गया है या नहीं और इसके साथ ही आवेदन स्टेटस भी आप यहाँ दी गई प्रक्रिया से आसानी से चेक कर सकते है।
क्योंकि आवेदन को अप्रूवल मिलने के बाद ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत आपको मुआवजा राशि प्राप्त होगी। और देश के अधिकांश किसानों की पता ही नहीं होता है की उनकी फसल का बीमा बैंक के द्वारा किया गया है या नहीं। इस आर्टिकल में हम आपको Pradhanmantri Fasal Bima Yojana Status Check से सबंधित सभी जानकारी प्रदान करने वाले हैं तो आप इस आर्टिकल को अंतिम तक अवश्य पढ़े।
Pradhanmantri Fasal Bima Yojana Status Check Overview
| आर्टिकल का नाम | Pradhanmantri Fasal Bima Yojana Status Check |
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना |
| कब शुरु की गयी | 13 मई 2016 |
| किसने शुरू की | केंद्र सरकार द्वारा |
| सम्बंधित विभाग | कृषि विभाग |
| मंत्रालय का नाम | कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय |
| लाभार्थी | देश के किसान |
| योजना का उद्देश्य | फसल में हानि होने पर मुआवजा देना |
| स्टेटस चेक प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | pmfby.gov.in |
Pradhanmantri Fasal Bima Yojana Status Check
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 18 फरवरी, 2020 को शुरू की गई फसल बीमा योजना किसानों को फसल के नुकसान की रिपोर्ट करने में सक्षम बनाती है। इसका मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है ताकि किसानो की आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहें।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2024 के माध्यम से सरकार किसानों को फसल के नुकसान के प्रकार के आधार पर अलग-अलग राशि देती है। इस योजना के माध्यम से लाभ उठाने के लिए, आवेदन करना होगा हैं। यदि अपने इस योजना के लिए आवेदन किया हैं तो आप स्टेटस चेक कर सकते हैं की फसल का बीमा हुआ या नहीं।
Pradhanmantri Fasal Bima Yojana Status Check Online कैसे चेक करें
यदि अपने भी फसलों का बीमा किया गया है अब वह आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। स्टेटस चेक करने के लिए आप नीचे बताए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:-
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना स्टेटस चेक (PMFBY Status Check) करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा।
- इसके बाद अपने सामने वेबसाइट के होम पेज पर आपको Farmer Corner का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा यहां आपको Login for Farmer के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर को दर्ज कर कैप्चा कोड को फील कर Request for OTP पर क्लिक करना है।
- इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको डालकर वेरीफाई करना है।
- अब आपको ओटीपी वेरिफिकेशन करने के बाद एक नया पेज खुलकर आएगा यहां आपको Application पर क्लिक करना है।
- अब आपको अगले पेज में सबसे पहले Year का चयन करना है फिर Season में रवि या खरीफ में से किसी एक का चयन करना है।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन में आपका स्टेटस खुलकर आ जाएगा।