MP Board Laptop Yojana 2024 :- यदि आप मध्य प्रदेश बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार द्वारा एमपी बोर्ड के माध्यम से अध्ययन कर रहे 12वीं के उन छात्रों को लैपटॉप का वितरण किया जाएगा जिन्होंने 70% से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा फ्री लैपटॉप योजना चलाई जाती है जिसके तहत पात्र विद्यार्थियों को सरकार द्वारा निशुल्क रूप से लैपटॉप प्रदान किया जाता है।
फ्री लैपटॉप वितरण योजना के माध्यम से 12वीं कक्षा में अच्छे अंको से उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को ₹25000 की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाती है जिससे वह लैपटॉप खरीद सकते हैं और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा मिल सके। इस आर्टिकल में हम आपको MP Board Laptop Yojana 2024 से सबंधित सभी जानकारी प्रदान करने वाले हैं तो आप इस आर्टिकल को अंतिम तक अवश्य पढ़े।
Key Highlights Of MP Board Laptop Yojana 2024 [ विवरण ]
| योजना का नाम | MP Board Laptop Yojana 2024 |
| किसने शुरू की | मध्यप्रदेश सरकार द्वारा |
| लाभार्थी | एमपी के 12वीं कक्षा के छात्र |
| उद्देश्य | मेधावी छात्रो को लैपटॉप के लिए आर्थिक सहायता |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| हेल्पलाइन नंबर | – |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://shikshaportal.mp.gov.in/ |
MP Board Laptop Yojana 2024 [ एमपी फ्री लैपटॉप योजना 2024 क्या है ]
एमपी फ्री लैपटॉप योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को इस योजना के माध्यम से ₹25000 की आर्थिक सहायता लैपटॉप खरीदने के लिए प्रदान की जाएगी। इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा की गई थी।
इस योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को शैक्षणिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जिसके माध्यम से विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल बन सकेगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 75% से अधिक अंक लाने होंगे। उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने के बाद ही छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा फ्री लैपटॉप योजना का लाभ मिल पाएगा।
MP Board Laptop Yojana 2024 [ एमपी फ्री लैपटॉप योजना का उद्देश्य ]
इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित किया जाए। जिससे वह आगे बढ़ सके एवं अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें। सरकार द्वारा12वीं कक्षा में उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने पर छात्रों को ₹25000 की सहायता प्रदान की जाएगी। जिसके माध्यम से वह लेपटॉप खरीद पाएंगे और लैपटॉप के जरिए वह नई-नई चीजों को सीख पाएंगे एवं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ पाएंगे।
MP Board Laptop Yojana 2024 [ एमपी फ्री लैपटॉप योजना का लाभ ]
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बालक बालिकाओं के लिए फ्री लैपटॉप योजना संचालित किया जा रहा हैं।
- इस योजना के माध्यम से राज्य के बालक बालिकाओं को फ्री लैपटॉप प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना के माध्यम से फ्री लैपटॉप प्राप्त करने के लिए बालक बालिका को 12वीं में उत्तीर्ण होना होगा।
- छात्र-छात्राओं को 12वीं कक्षा में काम से कम 60% अंक लाना अनिवार्य है।
- इस योजना के तहत सरकार द्वारा लैपटॉप राशि सीधा छात्रों के बैंक खाते में भेजी जाती है।
MP Board Laptop Yojana 2024 [ एमपी फ्री लैपटॉप योजना 2024 के लिए पात्रता ]
- अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक स्टूडेंट कक्षा 12वीं में पढ़ाई करने वाला होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों के 12वीं में 75% से अधिक अंक होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ राज्य के अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग तथा सामान्य वर्ग के 12वीं कक्षा पास सभी छात्र-छात्राएं उठा सकते हैं।
MP Board Laptop Yojana 2024 Important Documents [ एमपी फ्री लैपटॉप योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज ]
- आधार कार्ड
- स्थाई निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- कक्षा 12वीं की अंकसूची
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता पासबुक यदि ।
MP Board Laptop Yojana 2024 Apply Online [ एमपी फ्री लैपटॉप योजना आवेदन प्रक्रिया ]
- आवेदन करने के लिए सभी विद्यार्थियों को योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट के होम पेज में आपको शिक्षा पोर्टल की लिंक दिख जाएगी जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- अब आपको लिंक पर क्लिक करने के बाद में आपके सामने नया पेज ओपन होगा इसमें आपको लैपटॉप का ऑप्शन मिलेगा।
- इसके बाद लैपटॉप के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है एवं उसके बाद आपको “अपनी पात्रता जाने” की लिंक पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको नया पेज खुल जाएगा इस पेज में आप अपनी 12वीं कक्षा का रोल नंबर दर्ज कर दें।
- इसके बाद आपको Get Details of Meritorious Student के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार से आपका आवेदन पूरा हो जाएगा और आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
| Official Website | Click here |
| Home Page | Click here |