Jharkhand Gogo Didi Yojana : झारखंड की महिलाओं को मिलेंगे 2100 रूपये प्रतिमाह, ऐसे जल्द आवेदन करें

Jharkhand Gogo Didi Yojana : – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड में महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए गोगो दीदी योजना घोषित की है। इस योजना के माध्यम से राज्य की बेटियों को ₹2,100 का मासिक आर्थिक सहायता प्रदान किया जाएगा। यानी की इस योजना के तहत वार्षिक रूप से ₹25,200 की राशि उनके बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

यह योजना भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर घोषित की गई है, और इसे चुनाव के बाद सत्ता में आने पर लागू किया जाएगा। इस आर्टिकल में हम आपको Jharkhand Gogo Didi Yojana से सबंधित सभी जानकारी प्रदान करने वाले हैं तो आप इस आर्टिकल को अंतिम तक अवश्य पढ़े।

Jharkhand Gogo Didi Yojana Overview

योजना का नामJharkhand Gogo Didi Yojana
किसने घोषित कियाभारतीय जनता पार्टी
योजना का उद्देश्यगरीबी रेखा की श्रेणी में आने वाले परिवारों की महिलाओं एवं बच्चियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना।
योजना के लाभार्थीझारखंड राज्य की महिलाएं एवं बच्चियां
योजना का लाभ 2100/– हर महीने
योजना शुरूअक्टूबर 2024
साल2024
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटजल्द लॉन्च होगी

Jharkhand Gogo Didi Yojana ( गोगो दीदी योजना क्या है? )

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने गोगो दीदी योजना को शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की बेटियों, बहनों, महिलाओं को 2100 रुपए प्रतिमाह की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। वर्तमान में झारखंड में मैया सम्मान योजना के तहत ₹1000 प्रतिमाह महिलाओं के खाते में भेजे जाते हैं। इस योजना के मुकाबले में भाजपा सरकार गोगो दीदी योजना शुरू करने वाली है।

झारखंड गोगो दीदी योजना के तहत भाजपा सरकार बालिका के जन्म के साथ मां और बेटी दोनों को सम्मान राशि देने का प्रावधान करने जा रही है। यानी कि इस योजना का लाभ प्रदेश की महिला को जन्म से ही मिलना शुरू हो जाएगा। इस योजना को भारतीय जनता पार्टी द्वारा झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर रखते हुए घोषित की गई है जिसे चुनाव के बाद सत्ता में आने पर इस सरकार के द्वारा शुरू की जाएगी।

Jharkhand Gogo Didi Yojana Objective ( गोगो दीदी योजना का उद्देश्य )

गोगो दीदी योजना का उद्देश्य राज्य की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को सशक्त बनाना है। यह योजना मुख्य रूप से उन परिवारों के लिए डिजाइन की गई है, जहां महिलाओं की आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर है। सरकार की इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने वाली महिलाओं को किसी और पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। इस योजना के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

Jharkhand Gogo Didi Yojana Benefits ( गोगो दीदी योजना का लाभ )

  • इस योजना के माध्यम से माताओं और बेटियों हर महीने ₹2,100 मिलेंगे, जिससे वित्तीय कठिनाइयों का सामना कर रहे परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी।
  • बालिका को जन्म के साथ ही इस योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • यह योजना गारंटी देती है कि वित्तीय सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं की वित्तीय स्वायत्तता को बढ़ावा देना और वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

Jharkhand Gogo Didi Yojana Eligibility Criteria ( गोगो दीदी योजना हेतु आवश्यक पात्रता)

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदिका की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को झारखंड की निवासी होना आवश्यक है।
  • जिन महिलाओं के पास पहले से कोई सरकारी योजना का लाभ नहीं है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
  • आवेदन करने वाली महिला के परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता अथवा सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।

Jharkhand Gogo Didi Yojana Important Documents ( गोगो दीदी योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज )

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • आवासीय प्रमाण
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र यदि।

How To Apply For Jharkhand Gogo Didi Yojana ( गोगो दीदी योजना हेतु आवेदन प्रक्रिया )

झारखंड राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई गोगो दीदी योजना में आवेदन करने वाली सभी महिलाओं के लिए जानकारी है कि वर्तमान समय में योजना से संबंधित आवेदन फॉर्म भरना शुरू नहीं हुआ है। हालांकि, जल्द ही सरकार की ओर से इसे लेकर नए पोर्टल की शुरुआत की जाएगी।

भाजपा सरकार ने इस योजना को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है, और यदि भाजपा की सरकार झारखंड में बनती हैं तो जल्द ही योजना का संचालन शुरू किया जाएगा। इसके पश्चात आप ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन पूरा करके योजना का लाभ उठा सकेंगी।

Home pageClick here

Leave a Comment