Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024: इस योजना की शुरुआत बिहार सरकार द्वारा वर्ष 2018 में की गयी थी। इसके तहत आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों से आने वाली कन्याओं को जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक बिहार सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती हैं। योजना के तहत बच्ची के जन्म पर सबसे पहले 2,000 रुपए की राशि बच्ची के माता-पिता को प्रदान की जाती हैं। इसके बाद समय-समय पर इस प्रकार राशि मिलती रहती हैं।
बिहार सरकार उन माता-पिता को वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है जिनके राज्य में लड़की है। अगर आपके परिवार में हाल ही में कोई लड़की पैदा हुई है और उसकी उम्र 2 साल से कम है तो आप कन्या उत्थान योजना 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं, जहाँ सरकार अलग-अलग किस्तों में वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। इस आर्टिकल में हम आपको Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024 से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करने वाले हैं तो आप इस लेख को अंतिम तक अवश्य पढ़े।
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024 क्या हैं?
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार सरकार के महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत शुरू किया गया है। यह योजना बिहार सरकार द्वारा राज्य के बच्चियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने एवं बेहतर भविष्य के लिए शुरू किया गया है। इस योजना में बच्चियों को जन्म से लेकर स्नातक पास करने तक 50000 रुपये प्रदान किया जाता है।
कन्याओं को यह उत्थान लाभ राशि किस्तों में छोटे अवस्था से ही दिया जाता है। इस योजना में लाभ एक परिवार के केवल 2 बच्चियों को ही दिया जायेगा। योजना के तहत राज्य की 1.50 करोड़ बेटियां को ही लाभान्वित किया जायेगा। सरकार द्वारा इस स्कीम में बच्चियों को यूनिफार्म एवं सेनेटरी नेपकिन खरीदने हेतु आर्थिक मदद प्रदान किया जायेगा। इस योजना के अंतर्गत केवल अविवाहित बालिकाएं ही लाभ पा सकेंगी
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की मुख्य जानकारी
| योजना का नाम | Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024 |
| राज्य का नाम | बिहार |
| लाभार्थी | महाविधालय में प्रवेश लेने वाली बालिकाएँ |
| लाभ | 25,000/- रुपए की स्कॉलरशिप |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करें |
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024 के लाभ
- इस Kanya Utthan Yojana समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की लड़कियों को पैसों की मदद करती है, ताकि उन्हें शिक्षा के लिए पैसे की चिंता नहीं करनी पड़े।
- यहां योजना से लड़कियों को स्कूल में रहने के लिए पैसे मिलते हैं, ताकि वे स्कूल छोड़ने के लिए मजबूर न रहें।
- यह योजना साक्षरता दर में सुधार करती है, जो लड़कियों के समग्र विकास के लिए जरूरी है।
- शिक्षित लड़कियों को अच्छी नौकरियां मिलने और अधिक पैसा कमाने की अधिक संभावना होती है, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है।
- Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024 के तहत, ग्रेजुएशन के बाद 50,000/- रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो पहले 25,000 रुपये थी।
- इस योजना में छात्राओं को जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक पैसे किस्तों में प्रदान किया जाता हैं।
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024 के लिए जरुरी पात्रता
- इस योजना में सिर्फ बिहार राज्य की स्थाई निवासी बालिकाओं को ही लाभ प्रदान किया जाएगा।
- बालिका किसी सरकारी या सरकार द्वारा अनुदान प्राप्त विद्यालय की नियमित विद्यार्थी होनी चाहिए।
- बालिका के अभिभावकों में से कोई भी सरकारी कर्मचारी या फिर राजनीतिक पद पर कार्यरत नहीं होना चाहिए।
- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में राज्य के एक परिवार से अधिकतम 2 बालिकाओं को ही लाभ प्रदान किया जा सकता हैं।
- किसी भी परिवार की 2 से अधिक बालिकाएँ इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं मानी जाएगी।
- आवेदिका बालिका के कक्षा 12 में कम से कम 60% अंक प्राप्त होने चाहिए।
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024 के लिए जरुरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- 12वीं पास की मार्कशीट
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024 की आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले शिक्षा विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा ।
- इसके बाद अप्लाई फॉर कन्या उत्थान योजना पर जाकर इस योजना का आवेदन फॉर्म ओपन करें।
- आवेदन फॉर्म में संबंधित सम्पूर्ण जानकारी दर्ज करें तथा आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेजों को भी अपलोड करें।
- सभी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करने के बाद इस आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें।