MP Sub Engineer Vacancy 2024 : यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें है तो आपके लिए सबसे अच्छी खबर अभी हाल ही में मध्य प्रदेश कर्मचारी सेलेक्शन बोर्ड ने ग्रुप 3 सब इंजीनियर, सहायक मानचित्रकार व टेक्नीशियन के पदों पर वैकेंसी निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस MP ESB ग्रुप 3 परीक्षा में आवेदन करना चाहते हैं। तो 05/08/2024 से 19/08/2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती पात्रता, पद की जानकारी, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, पद सूची, रिक्ति विवरण और MP Sub Engineer Vacancy 2024 से संबंधित जानकारी नीचे लेख में पढ़े।
MP Sub Engineer Vacancy 2024 Overview
| भर्ती संगठन का नाम | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ( MPESB ) |
| आर्टिकल का नाम | MP Sub Engineer Vacancy 2024 |
| कुल रिक्तियां | 283 |
| अधिसूचना जारी दिनांक | 2 अगस्त 2024 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
MPESB Sub Engineer Recruitment 2024 Last Date
| आवेदन प्रक्रिया शुरू | 5 अगस्त 2024 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 19 अगस्त 2024 |
| आवेदन शुल्क की अंतिम तिथि | 19 अगस्त 2024 |
| एप्लीकेशन करेक्शन लास्ट डेट | 24 अगस्त 2024 |
| एमपी सब इंजीनियर एक्जाम डेट | 12 सितंबर 2024 |
| एडमिट कार्ड जारी | परीक्षा से 15 दिन पूर्व |
MP Sub Engineer Vacancy 2024 Education Qualification
एमपीईएसबी के इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्ती किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होना चाहिए या फिर आईटीआई का सर्टिफिकेट अनिवार्य है।
MP ESB Sub Engineer Vacancy 2024 Application Fees
मध्य प्रदेश कर्मचारी सेलेक्शन बोर्ड के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग (General Category) व दूसरे राज्य के उम्मीदवराों को 560 रुपये जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 310 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
MP ESB Group 3 Sub Engineer Recruitment Age Limit
यहां पदानुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी।
MP ESB Group 3 Recruitment 2024 Selection Process
एमपीईएसबी के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार आगे की चयन प्रक्रिया के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
MP Sub Engineer Vacancy 2024 Apply online
एमपी ईएसबी ग्रुप 3 के विभिन्न पदों पर ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी को निम्न चरणों का फॉलो करना होगा :-
- सबसे पहले आपको विभाग की अधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद एमपीईएसबी द्वारा सभी वर्तमान आवेदनों की सूची यहां दी गई है।
- सूची में एमपीईएसबी ग्रुप 3 भर्ती 2024 के सामने ऑनलाइन आवेदन करें लिंक पर क्लिक करें ।
- इसके बाद आपको पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें.
- और फिर लॉग इन करें और एमपीईएसबी ग्रुप 3 आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- और अंत में एमपीईएसबी ग्रुप 3 ऑनलाइन फॉर्म 2024 जमा करें