Majhi Ladki Bahin Yojana Online Apply : महाराष्ट्र सरकार के द्वारा राज्य की महिलाओ को आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए एक नई योजना की पहल की गई है जिसका नाम मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना 2024 हैं। माझी लड़की बहिन योजना के माध्यम से राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने राशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी। सरकार के द्वारा इस राशि को सीधा आवेदक महिला के बैंक खाते में हस्तांरतीत की जाएगी।
इस योजना के द्वारा महाराष्ट्र राज्य की सभी महिलाओं को मिलने वाली 1500 रुपए प्रति महीना राशि या लाभ को प्राप्त कर सकते हैं I अगर आप माझी लाडकी बहन योजना में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो हम इस आर्टिकल में आपको Majhi Ladki Bahin Yojana Online Apply से सबंधित जानकारी प्रदान करने वाले हैं । जिनके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तो आप इस आर्टिकल को अंतिम तक अवश्य पढ़े।
Majhi Ladki Bahin Yojana Online Apply
महाराष्ट्र सरकार ने “मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना” योजना लागू की है जिसमें महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये का लाभ मिलेगा। इस योजना के लिए 21 से 60 वर्ष की महिलाओं पात्र और इस योजना के माध्यम से सालाना 18,000 मिलेंगे। राज्य सरकार ने लड़कियों और महिलाओं को स्वावलंबी, आत्मनिर्भर बनाने और महिलाओं और आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की स्थिति में सुधार के लिए मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना शुरू की है।
इस योजना का लाभ उठाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर तक आवेदन पत्र उपलब्ध कराया जा रहा है। जो महिलाएं 21 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी हैं और जो महिलाएं 60 वर्ष की आयु पूरी नहीं कर चुकी हैं, उन्हें ये आवेदन पत्र आंगनवाड़ी सेविकाओं के पास जमा कराने होंगे। इस अलावा आप सरकार द्वारा जारी पोर्टल के माध्यम से Majhi Ladki Bahin Yojana Online Apply कर सकते हैं। नीचे लेख में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया दिया गया है।
Majhi Ladki Bahin Yojana Online Apply – Overview
| योजना का नाम | Mazi Ladki Bahin Yojana |
| किसने शुरू की | मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे |
| योजना का लाभ | महाराष्ट्र महिलाओ को प्रति माह 1500 रुपये |
| योजना के लाभार्थी | महाराष्ट्र राज्य की महिलाएं |
| आवेदन कब शुरू | 1 जुलाई 2024 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 31 अगस्त 2024 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
| अधिकारिक वेबसाइट | https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ |
माझी लड़की बहिन योजना के लिए जरूरी पात्रता
- आवेदक महिला होनी चाहिए और महाराष्ट्र राज्य की मूल निवासी हो।
- आवेदक महिला की उम्र 21 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक होनी चाहिए।
- इस योजना में गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की निराश्रित/विधवा महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
- आवेदक परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- इसके इलावा महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी पर न हो और आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- आवेदक महिला का बैंक खाता आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक होना अनिवार्य है।
माझी लड़की बहिन योजना के आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नम्बर
- पासपोर्ट साइज़ फोटो, आदि।
Step by Step Prosess Majhi Ladki Bahin Yojana Online Apply
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको योजना की अधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा ।

- इसके बाद यहां होम पेज पर आपको अर्जदार लॉगिन का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।

- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा यहां आपको सबसे पहले Create Account के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां आपको पूछे जाने वाले सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है और फिर Sign Up के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसको डालकर सत्यापन करना है।
- इसके बाद आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा जिसकी मदद से आपको पोर्टल में लॉगिन कर लेना है।
- अब माझी लाडकी बहिन योजना के आधिकारिक वेबसाइट में लॉगिन करने के बाद आवेदन फार्म खुलेगा जिसको आपको भरना है।
- इसके बाद आपको सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है और फिर आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना है और अंत में सबमिट करना है।
- इस प्रकार से आप आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।