Majhi Ladki Bahin Yojana DBT Status Check : महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं के लाभ के लिए माझी लड़की बहिन योजना शुरू की है, जिसके माध्यम से उन्हें आर्थिक रूप से सहायता प्रदान की जाती है। राज्य सरकार जल्द ही महिलाओं के बैंक खातों में पहली किस्त ट्रांसफर करेगी। केवल उन्हीं महिलाओं को सरकार द्वारा लाभ प्रदान किया जाएगा जिनका डीबीटी सक्रिय है।
जो महिलाएं योजना का लाभ लेना चाहती हैं, उन्हें अपना डीबीटी एक्टिवेट कराना होगा। महिलाओं के खाते में 1500 रुपये के लिए माजी लड़की बहिन योजना, अगर आप तुरंत अपना डीबीटी स्टेटस चेक करना चाहते हैं। तो इस लेख में हम आपको Majhi Ladki Bahin Yojana DBT Status Check के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया हैं। तो इस लेख को अंतिम तक अवश्य पढ़े।
Majhi Ladki Bahin Yojana DBT Status Check
महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई माझी लड़की बहिन योजना के तहत राज्य की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह राशि डीबीटी (DBT ) के माध्यम से सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में जमा की जाएगी।
इस योजना के तहत 1500-1500 रुपये की दो किश्तें यानी कुल 3000 रुपये बिना किसी देरी के जल्द ही लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में जमा कर दिए जाएंगे। रक्षाबंधन से पहले उनके खाते में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी, जिसका स्टेट्स महिलाएं ऑनलाइन चेक कर सकती हैं।
Majhi Ladki Bahin Yojana DBT Status Check Overview
| योजना का नाम | माझी लड़की बहिन योजना |
| किसने शुरु किया | महाराष्ट्र सरकार द्वारा लॉन्च किया गया |
| योजना का उद्देश्य | राज्य की महिला नागरिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करना |
| योजना की लाभार्थी | राज्य की महिला नागरिक |
| योजना का लाभ | 1,500/- रुपये प्रति माह |
| राज्य का नाम | महाराष्ट्र |
| साल | 2024 |
| आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करे |
Majhi Ladki Bahin Yojana के लाभ
- इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता सीधे बैंक खाता में प्रदान की जाएगी।
- राज्य की गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को माझी लडकी बहिन योजना का लाभ प्राप्त होगा।
- डीबीटी के माध्यम से पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रूपेय की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- इस योजना में महिलाओं को सीधे डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते मे प्राप्त होगी।
- अब लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते मे जल्द ही 1500 रूपए की दो किस्ते यानी 3000 भेजे जाएगें। जो रक्षाबंधन पर महिलाओं के खाते मे प्राप्त होगी।
Majhi Ladki Bahin Yojana DBT Status Check कैसे करें
यदि आप डीबीटी एक्टिव है या नहीं? तो आप ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकती हैं। आप नीचे बताए स्टेप को फॉलो कर आसानी से DBT Status Check कर सकती हैं :-
- आवेदिका डीबीटी स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको आधार कार्ड की ऑफिशल वेबसाइट में जाना होगा।
- इसके बाद होम पेज पर जाकर स्क्रोल कर नीचे की ओर जाना है।
- अब आपको Bank Seeding Status वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपने आधार के 12 अंकों का नंबर को दर्ज करना है और Send OTP पर क्लिक करना है।
- अब आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसको डाल कर सत्यापन करना है।
- इसके बाद ओटीपी सत्यापन करने के बाद आपके सामने स्टेटस खुलकर आ जाएगा।
- यहां आप देख सकती हैं आपका किस बैंक खाते में DBT एक्टिव है।
- अगर आपका डीबीटी एक्टिव नहीं होगा तो यहां आपको Inactive देखने को मिलेगा।
- ऐसी स्थिति में आप नजदीकी बैंक में जाकर अपना DBT एक्टिव करवा सकती हैं।