MP Atal Grah Jyoti Yojana : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी रेट पर बिजली प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा अटल गृह ज्योति योजना प्रारंभ किया गया। इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली सब्सिडी रेट पर प्रदान किया जाएगा।
इस योजना के अंतर्गत अगर कोई उपभोक्ता एक महीने में 100 यूनिट तक बिजली का उपयोग करता है, तो उसे केवल 100 रुपये का फ्लैट बिल देना होगा। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको Atal Grah Jyoti Yojana MP से सबंधित जानकारी प्रदान किया हैं तो आप इस आर्टिकल को अंतिम तक अवश्य पढ़े।
Key Highlights Of MP Atal Grah Jyoti Yojana
| योजना का नाम | MP Atal Grah Jyoti Yojana |
| शुरू की गई | मध्यप्रदेश सरकार द्वारा |
| योजना का उद्देश्य | बिजली की खपत पर सब्सिडी प्रदान करना |
| योजना का लाभ | 100 यूनिट की खपत के लिए अधिकतम 100 रुपए का भुगतान करना पड़ता है। |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन/ ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://energy.mp.gov.in/en |
MP Atal Grah Jyoti Yojana का लाभ
- अटल गृह ज्योति योजना का लाभ राज्य के सभी परिवारों, नागरिकों और बिजली ग्राहकों को प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना के अंतर्गत प्रति यूनिट में आपको केवल 1 रुपए का भुगतान कर होगा।
- यदि आप 100 यूनिट का उपयोग करते है तो आपको केवल 100 रुपए का ही भुगतान करना होगा।
- इस योजना के माध्यम से अब राज्य के लोग भारी भरकम बिजली बिल से मुक्त हो सकेंगे।
मध्यप्रदेश अटल गृह ज्योति योजना के लिए जरूरी पात्रता
यदि आप MP Atal Grah Jyoti Yojana में आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपके पास नीचे दिए गए जरूरी पात्रता होने चाहिए:-
- इस योजना में आवेदन करने वाले नागरिक मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक के परिवार द्वारा 100 यूनिट प्रतिमाह अथवा आपको प्रतिदिन 5 यूनिट बिजली उपयोग करना होगा।
- आवेदक द्वारा राज्य के सरकारी बिजली विभाग से बिजली कनेक्शन लिया गया हो।
- यदि आप पिछली सरल योजना और संभल योजना का लाभ लेते है तब भी इसमें आवेदन कर सकते है।
मध्यप्रदेश अटल गृह ज्योति योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़
यदि आप MP Atal Grah Jyoti Yojana में आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपके पास नीचे दिए गए आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए:-
- आधार कार्ड
- पुराना बिजली बिल
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नम्बर
- निवास प्रमाण पत्र इत्यादि।
MP Atal Grah Jyoti Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया
- इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट http://energy.mp.gov.in/en पर जाना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट के होम पेज परअटल गृह ज्योति योजना मध्य प्रदेश के आवेदन फॉर्म पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको आवेदन में मांगी गई सभी जानकारियों को सही से भरना होगा।
- इसके बाद आपको फॉर्म में जरूरी दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी भी भरना होगा।
- और अंत में आपको सबमिट के बटन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह आसानी से अटल गृह ज्योति योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
| अधिकारिक पोर्टल | पोर्टल |
| Home page | Click here |