Bhagwan Birsa Munda Swarojgar Yojana 2024 : मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राज्य के अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को उद्यमों की स्थापना के लिए कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करने के लिए भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना शुरू किया गया है। इस योजना के तहत उद्योग क्षेत्र में 1 लाख से 50 लाख तक और सेवा तथा व्यवसाय क्षेत्र में 1 लाख से 25 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी । ताकि अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को उद्योग क्षेत्र में आगे बढ़ सके।
इस योजना की सहायता से अनुसूचित जन जाति वर्ग के व्यक्ति अपना उद्योग शुरु कर सकते है। और इस योजना के माध्यम से अनुसूचित जनजाति वर्ग के लागों को स्वराेजगार के लिए मदद मिलेगी। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इस लेख में हम आपको Bhagwan Birsa Munda Swarojgar Yojana 2024 से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करने वाले हैं तो आप इस लेख को अंतिम तक अवश्य पढ़े।
Bhagwan Birsa Munda Swarojgar Yojana 2024
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना संचालित किया जा रहा हैं । इस योजना के माध्यम से राज्य के अनुसूचित जन जाति वर्ग के हितग्राहियों को नवीन उद्यमों की स्थापना हेतु कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराना है।
भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 8 वी कक्षा उत्तीर्ण है। इस योजना के माध्यम से एक लाख से 50 लाख रुपए तक के ऋण दिए जाएंगे। इसमें 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाएगा।
Bhagwan Birsa Munda Swarojgar Yojana 2024 की मुख्य जानकारी
| योजना का नाम | भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना |
| राज्य का नाम | मध्यप्रदेश |
| शुरू किया गया | मध्यप्रदेश सरकार द्वारा |
| विभाग का नाम | म. प्र. आदिवासी वित्त एवं विकास निगम |
| लाभार्थी | प्रदेश के अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राही |
| लाभ | अनुसूचित जनजाति को नवीन उद्यमों की स्थापना हेतु कम ब्याज दर पर ऋण मिलेगा। |
| साल | 2024 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | samast.mponline.gov.in |
Bhagwan Birsa Munda Swarojgar Yojana 2024 का लाभ
- इस योजना के तहत अनुसूचित जनजाति वर्ग के पात्र लोगों को कम ब्याज पर लोन मिलेगा। जिससे उद्योग या व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
- इस योजना के माध्यम से बैंक से टर्म तथा वर्किंग कैपिटल लोन पर प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत की दर से अधिकतम 7 वर्षों के लिए नियमित ऋण भुगतान की शर्त पर अनुदान दिया जाएगा।
- भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना के द्वारा उद्योग विनिर्माण ईकाई के लिए 1 लाख से 50 लाख तक वित्तीय सहायता मिलेगी।
- इस योजना के तहत सेवा एवं खुदरा व्यवसाय क्षेत्र के लिए 1 लाख से 25 लाख तक की वित्तीय सहायता मिलेगी।
- भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना राज्य के अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों की आर्थिक स्थिति ने सुधार होगा।
Bhagwan Birsa Munda Swarojgar Yojana 2024 के लिए जरूरी पात्रता
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक मध्य प्रदेश का रहने वाला होना चाहिए।
- इसके अलावा आवेदक की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को कम से कम 8वीं कक्षा पास होना चाहिए।
- आवेदक किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक, वित्तीय संस्थान या सहकारी बैंक का डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए।
- अगर आवेदक पहले से ही किसी अन्य सरकारी उद्यमी या स्वरोजगार योजना के तहत लाभ उठा रहा है, तो वे इस योजना के तहत लाभ के लिए पात्र नहीं होंगे
- इस योजना के लिए केवल एक बार आवेदन कर सकता है। और यह योजना उद्योग या सेवा व्यवसाय क्षेत्रों में उद्यमों के लिए लागू है।
Bhagwan Birsa Munda Swarojgar Yojana 2024 के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- शादी प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
- समग्र आईडी
- प्रोजेक्ट रिपोर्ट
- प्रोजेक्ट का कोटेशन
- किरायानामा
- ईमेल आईडी यदि
Bhagwan Birsa Munda Swarojgar Yojana 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना की आधिकारिक वेबसाइट (https://samast.mponline.gov.in/) पर जाएँ।
- इसके बाद वेबसाइट होम पेज खुलने पर “प्रोफाइल बनाएं” विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने फ़ॉर्म के साथ एक नया पेज खुलेगा। अपना विवरण दर्ज करें और “आगे” पर क्लिक करें।० इसके बाद प्रोफ़ाइल विवरण की पुष्टि करें पृष्ठ पर, अपनी जन्मतिथि और मोबाइल नंबर फिर से दर्ज करें, फिर “प्रोफ़ाइल बनाएँ” पर क्लिक करें।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। लॉग इन करने के लिए ओटीपी दर्ज करें।
- इसके बाद लॉग इन करने के बाद, आपको अपना प्रोफ़ाइल डैशबोर्ड दिखाई देगा।
- अब आपको अपना आधार ई-केवाईसी सत्यापन पूरा करना होगा।
- इसके बाद आपको “लोन के लिए आवेदन करें” पर क्लिक करना होगा।
- अब अगले पेज पर “लोन के लिए नवीन आवेदन करें” का विकल्प चयन करें।
- इसके बाद सहमति बॉक्स को चेक करें, अपना बैंक विवरण भरें, और सेव पर क्लिक करें।
- आप जिस योजना के लिए आवेदन कर रहे हैं उसका प्रकार चुनें और आगे बढ़ें।
- अपने व्यवसाय से संबंधित विवरण भरें और “Save & Next” पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको अगले पेज पर आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- अब शुल्क भुगतान का तरीका (पोर्टल शुल्क) चुनें, सहमति बॉक्स को चेक करें और “Submit” पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको पोर्टल शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
- भुगतान हो जाने के बाद, भुगतान रसीद दिखाई देगी। और अब सब्मिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फ़ॉर्म प्रदर्शित होगा, जिसे आप अपने रिकॉर्ड के लिए प्रिंट कर सकते हैं।