Gramin Path Roshan Yojana 2024 : मध्य प्रदेश राज्य मुक्त शिक्षा बोर्ड ने कौशल विकास को रोजगार से जोड़ने के लिए ग्रामीण पथ रोशन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत प्रदेश के 18 से 45 वर्ष की आयु के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने के लिए बैंक से लोन उपलब्ध कराया जाएगा।
इस योजना से शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, जिससे प्रदेश भर में बेरोजगारी दर में भी कमी आएगी। इस आर्टिकल में हम आपको Gramin Path Roshan Yojana 2024 आवेदन प्रक्रिया से लेकर पात्रता और दस्तावेजों से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान किया है तो आप इस लेख को अंतिम तक अवश्य पढ़े।
Gramin Path Roshan Yojana 2024 क्या हैं?
मध्य प्रदेश राज्य मुक्त शिक्षा बोर्ड ने ग्रामीण पथ रोशन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत कौशल विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ाना है। राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस सोलर प्लांट से उत्पादित बिजली को ऑन-ग्रिड नेट सोलर मीटर के माध्यम से पावर ग्रिड में जमा किया जाता है। जमा की गई बिजली से रात में एलईडी स्ट्रीट लाइटें चलाई जाती हैं।
मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के शूज़ापुर क्षेत्र के हर गांव में एक एक युवा को उनके घर की छत पर 10 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए बैंक से लोन प्रदान किया गया है। इस योजना के माध्यम से बेरोजगार युवा फ्री ट्रेनिंग का लाभ प्राप्त कर अपने कौशल को निखार सकेंगे। जिससे उन्हें रोजगार की प्राप्ति हो सकेगी।
Gramin Path Roshan Yojana 2024 की मुख्य जानकारी
| योजना का नाम | ग्रामीण पथ रोशन योजना 2024 |
| किसने शुरू की | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा |
| संबंधित विभाग | मध्य प्रदेश राज्य मुक्त शिक्षा बोर्ड |
| उद्देश्य | बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास से जोड़ना |
| लाभार्थी | राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवा |
| लाभ | छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा |
| साल | 2024 |
| श्रेणी | सरकारी योजना |
| आधिकारिक वेबसाइट | ऑनलाइन |
| अधिकारिक वेबसाइट | www.mpsos.nic.in |
Gramin Path Roshan Yojana 2024 का लाभ
- सरकार द्वारा शुरू की गई ग्रामीण पथ रोशन योजना 2024 से बेरोजगार युवाओं को रोजगार के साथ-साथ राज्य को भी लाभ मिलेगा।
- इस योजना के अंतर्गत रूफटॉप सोलर प्लांट से उत्पादित बिजली को पावर ग्रिड में ऑन ग्रिड नेट सोलर मीटर के माध्यम से जमा कराया जाता है।
- इस स्कीम के तहत रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने के लिए बिल्कुल फ्री में ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसकी वजह से युवा आत्मनिर्भर बन जाएंगे।
- इस योजना के तहत, 18 से 45 वर्ष की आयु समूह में आने वाले शिक्षित बेरोजगार युवाओं लाभ प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना के तहत गांव में युवाओं को सोलर प्लांट के लिए बैंक द्वारा ऋण प्राप्त करवाया गया है।
- इस स्कीम के अंतर्गत राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से पहली किस्त के रूप में एक करोड़ रुपये दी गई है।
Gramin Path Roshan Yojana 2024 आवश्यक दस्तावेज
मध्य प्रदेश राज्य के युवाओं को ग्रामीण पथ रोशन योजना 2024 आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी इस प्रकार है।
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- आवास प्रमाण पत्र
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट
- आय प्रमाण पत्र
- परिवार राशन कार्ड
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट आकार का फोटो
- मोबाइल नंबर
- मेल आईडी इत्यादि।
Gramin Path Roshan Yojana 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले युवाओं को निशुल्क मुक्त शिक्षा बोर्ड, मप्र की आधिकारिक वेब पोर्टल https://www.mpsos.nic.in/ पर जाना होगा।
- इसके बाद होम पेज पर दिए गए ग्रामीण पथ रोशन योजना विकल्प पर क्लिक करें।० अब आपके सामने नया पेज प्रदर्शित रजिस्टर नाउ विकल्प पर क्लिक करें।
- फिर आवेदन पत्र में अपना नाम, पता, आधार विवरण, आयु आदि भरें।
- इसके बाद फॉर्म के साथ अपने आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
- आपको फॉर्म के दाईं ओर सबमिट बटन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- युवा इन स्टेप का पालन करके तुरंत अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
| Official website | Click here |
| Home Page | Click here |