UP Vidyadhan Scholarship Yojana 2024 : उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा विद्याधन छात्रवृत्ति योजना शुरू किया गया है।इस योजना के माध्यम से राज्य के 10वीं पास मेधावी छात्र-छात्राओं को इंटरमीडिएट और डिग्री की पढ़ाई के लिए 10,000 रुपए तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह योजना यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसआई के छात्र-छात्राओं के लिए शुरू किया गया है।
योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को ₹10000 की वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। जो विधार्थी यूपी हाई स्कूल परीक्षा में पास हुए हैं, उन सभी पात्र आवेदकों को सरकार की तरफ से इस छात्रवृति का लाभ दिया जाता है। इस लेख में हम आपको UP Vidyadhan Scholarship Yojana 2024 से सबंधित सभी जानकारी प्रदान किया हैं तो आप इस लेख को अंतिम तक अवश्य पढ़े।
UP Vidyadhan Scholarship Yojana 2024
इस यूपी विद्याधन स्कॉलरशिप योजना 2024 के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी इंटरमीडिएट तक 10,000 रुपये प्रति वर्ष प्राप्त कर सकते हैं। आगे की शैक्षणिक प्रदर्शन से उनके डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए प्रति वर्ष 15,000 रुपये से लेकर 75,000 रुपये तक की स्कालरशिप राशि मिल सकती है।
यूपी विद्याधन छात्रवृत्ति योजना, कक्षा दसवीं की परीक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 10,000 रुपये की वार्षिक स्कालरशिप प्रदान करती है। लाभार्थी छात्र के बैंक खाते में सीधे स्कॉलरशिप राशि भेजी जाती है। छात्रों को इस अवसर का लाभ उठाने के लिए आवेदन करना होगा।
Key Highlights Of UP Vidyadhan Scholarship Yojana 2024
| योजना का नाम | UP Vidyadhan Scholarship Yojana 2024 |
| किसने शुरु किया | उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा |
| लाभार्थी | 10वीं पास छात्र |
| उद्देश्य | छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना |
| वार्षिक छात्रवृत्ति राशि | 10,000 रुपये |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन/ ऑनलाइन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | क्लिक करें |
यूपी विद्याधन स्कॉलरशिप योजना का लाभ
- इस योजना के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को हर साल 10 हजार रूपए छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान किए जाएगा।
- इस UP Vidyadhan Scholarship Yojana 2024 शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और इसकी सहायता से आर्थिक रूप से कमजोर छात्र भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकता है।
- इस योजना के तहत परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कक्षा 10वी में ही 10 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।
- इस योजना के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए प्रति वर्ष 15,000 रुपये से लेकर 75,000 रुपये की छात्रवृत्ति के लिए अर्हता प्राप्त कर सकते हैं,
- इस योजना का लाभ विकलांग विद्यार्थी भी इस छात्रवृत्ति को पा सकते हैं, जो यूपी बोर्ड परीक्षाओं में न्यूनतम 65% अंक प्राप्त करते हैं।
यूपी विद्याधन स्कॉलरशिप योजना के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ लेने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य के मूल निवासी विधार्थी पात्र हैं।
- मान्यता प्राप्त सरकारी शिक्षण संस्था से 10वीं की परीक्षा में 80% या उससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी को ही लाभ मिलेगा।
- इस योजना के तहत राज्य के दिव्यांग छात्र एवं छात्राओं के लिए 65% अंक सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है।
- इसके अलावा विधार्थी का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- आवेदन विद्यार्थी के परिवार में किसी भी व्यक्ति का सरकारी नौकरी नहीं होना चाहिए।
यूपी विद्याधन स्कॉलरशिप योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक खाता
- मोबाइल नंबर
- ई मेल आईडी
- फीस की रशीद
- पासपोर्ट साइज फोटो आदि।
यूपी विद्याधन स्कॉलरशिप योजना 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.vidyadhan.org पर जाना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट के होम पेज में दिए गए “Apply for Scholarship” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब क्लिक करने के साथ आपके सामने नया पेज खुल जाएगा, इसमें Scholarship Programs के सेक्शन में मौजूद ‘ Uttar Pradesh 11th Program For 2024 Click Here For D’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने योजना से संबंधित जानकारी आएगी जिसे पढ़कर आप ‘Apply Now’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने Student Registration Page खुलकर आएगा, जिसमें ध्यान से सभी मांगी गई जानकारी दर्ज करना होगा।
- इसके बाद सारी जानकारी भरने के बाद रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अभी आपके सामने नया पेज खुल जाएगा, यहां भी आपको कुछ बेसिक जानकारी दर्ज करनी है।
- इसके बाद सभी जानकारी दर्ज करने के बाद मांगे गए महत्वपूर्ण दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देंगे।
- और अंत दिए गए सब्मिट के ऑप्शन पर क्लिक करके आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे।
| Letest Yojana | Yojana |
| Home Page | Click here |